Solan Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में घूमने वाली जगहों में सबसे पहला नाम शिमला का आता है। लेकिन इन दिनों शिमला में काफी ज्यादा पर्यटकों के आने से बहुत परेशानियां आने लगी हैं। ऐसे में घुमने के लिए सोलन सबसे अच्छी जगह है। सोलन जिला घने जंगलों से घिरा होने के कारण लोगो को बहुत अच्छा लगता है।सोलन अपने सुंदर दृश्यों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। यहां की सबसे ऊंची चोटी मतिउल है। शहर के उत्तर में कारोल चोटी है। कंडाघाट, कसौली, चैल और दगशाई भी यहां की फेमस जगहें हैं। कारोल पर्वत के ऊपर एक गुफा भी है।
सोलन एक औद्योगिक शहर भी है। यहां बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती होती है। चंडीगढ़ सोलन से 67 किलोमीटर दूर है। सोलन जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, जो सोलन से 44 किलोमीटर दूर है।
0 Comments